
Ramayan TV Show रामानंद सागर की रामायण छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर माइथोलॉजिकल शो में से एक रही। दूरदर्शन पर इस रामायण में नजर आने वाली कास्ट (Ramayan Cast) के बारे में आज भी चर्चा होती है। टीवी की रामायण में उर्मिला का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री अंजलि व्यास का लुक अब बहुत बदल गया है जिसका अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट फोटो देखकर लगा सकते हैं।
HighLights
- टीवी की रामायण की उर्मिला का बदला लुक
- अब ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस अंजलि व्यास
- इन बॉलीवुड मूवीज में भी किया था काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे चर्चित माइथोलॉजिकल शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें फिल्ममेकर रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) का नाम जरूर शामिल होगा। 80 के दशक में टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाली रामायण और इसकी स्टार कास्ट (Ramayan Cast) के बारे में खूब बात की जाती है।
इतना बदला रामायण की उर्मिला का लुक
टीवी की रामायण में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाकर अंजलि व्यास ने काफी लोकप्रियता हासिल की। हालांकि, रामायण के बाद उनका एक्टिंग करियर कुछ नहीं चला। बात करें अंजलि के बारे में तो फिलहाल वह अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं।