
Salman Khan Father Salim Khan Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को एक महिला धमकी देकर फरार हो गई है। मामला आज सुबह का बताया जा रहा है, जब सलीम खान अपने घर के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।
Salman Khan Father Salim Khan Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। बीते कुछ महीनों पहले सलमान खान के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी। कथित तौर पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने ली थी। जैसे ही ये मामला सामने आया, तो पुलिस भी एक्शन में आ गई और मामले की तेजी से जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस केस को बेहद गंभीरता से लिया और मामले में कई आरोपियों को अरेस्ट किया गया। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब सलमान खान के पिता को धमकी मिली है।
बुर्काधारी महिला ने दी धमकी
दरअसल, इस वक्त खबर आई है कि अभिनेता सलमान खान के पिता को एक बुर्काधारी महिला ने धमकी दी है। सूत्रों के मुताबिक सलीम खान सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी एक स्कूटी पर दो लोग आए और बुर्के में आई महिला बोली कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।