
बुलंदशहर में हैरान करने वाल मामला सामने आया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति बकरी के साथ दुष्कर्म करता दिखाई दिया। सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर का कहना है कि एसएसपी के निर्देश मिलने पर वीडियो के आधार पर आरोपित चंद्रभान पुत्र मुन्नालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हैरान करने वाल मामला सामने आया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति बकरी के साथ दुष्कर्म करता दिखाई दिया। वीडियो देखने के बाद शिवसेना के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। एसएसपी के निर्देश पर सलेमपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आरोप है कि चंद्रभान पशुओं के साथ दुराचार करता है। इसकी कई महीने से सूचना मिल रही थी। इसके बाद इसकी जानकारी कर सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई। आरोपी बकरी के साथ दुराचार करके अर्द्धनग्न अवस्था में कमरे से बाहर आता दिख रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ऑफिस आए और एसएसपी श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। साथ में घिनौने कृत्य का सीसीटीवी भी सौंपा।