स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए बड़ा फैसला किया था। दिल्ली ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया था। नीलामी में भी वह पंत को खरीद नहीं पाई। हालांकि, उसने केएल राहुल को अपने साथ जोड़ा और तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे राहुल आईपीएल-2025 में टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने बताया है कि राहुल टीम की कप्तानी नहीं करेंगे।

पंत साल 2018 से दिल्ली के साथ थे। साल 2022 से वह टीम के कप्तान बने। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। फिर भी किसी को उम्मीद नहीं थी कि पंत दिल्ली की टीम से बाहर जाएंगे।