
क्या आपका सबसे अच्छा दोस्त आपका प्यार भी हो सकता है? यह एक सवाल है जो कई लोगों के मन में आता है। बेशक दोस्ती और प्यार दोनों ही खूबसूरत रिश्ते हैं लेकिन इन दोनों को एक साथ मिलाने से कई बार उलझनें पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं (Dating Advice) कि क्यों अपने सबसे बेस्ट फ्रेंड को डेट करना आपके लिए एक जोखिम भरा फैसला हो
HighLights
- कई लोग अपने बेस्ट फ्रेंड को डेट करने के बारे में सोचते हैं।
- बेस्ट फ्रेंड को डेट करने से पहले आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए।
- कई बार यह फैसला आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Tips: क्या आप भी ऐसा मानते हैं कि आपका बेस्ट फ्रेंड आपको पूरी तरह से समझता है, इसलिए उनके साथ रिलेशनशिप में आने पर आप उतने ही खुश रहने वाले हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए ही है। बता दें कि दोस्ती और रिलेशनशिप में जमीन-आसमान का फर्क होता है। दोस्ती में आप एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल होते हैं, जबकि रोमांटिक रिश्ते में एक दूसरे को लेकर उम्मीदें और फीलिंग्स काफी अलग होती हैं। इसलिए दोस्ती को प्यार में बदलने से पहले आपको इसके नुकसान पर भी नजर डाल लेनी चाहिए।