
एक शख्स ने मच्छर को पकड़कर खुद के बनाए हुए एक जेल में बंद कर दिया। इसका उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया और अनोखा वायरल होता ही रहता है। आप अगर दिन में कुछ समय भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिताते हैं तो आप इस बात को अच्छे से जानते ही होंगे। कभी महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी पुरुषों की लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो देखने को मिल जाता है। इस तरह तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे।
ऐसा नजारा कभी देखा है?
एक शख्स को मच्छर से इतनी परेशानी थी कि उसने उसके लिए एक छोटा सा जेल बनाया जिसका नाम उसने Central Jail रखा। इसके बाद उसने जो किया, वो वीडियो में नजर आ रहा है। दरअसल शख्स के शरीर पर मच्छर बैठा तो उसने सबसे पहले पेन की कैप की मदद से उसे पकड़ा इसके बाद उसने अपने द्वारा बनाए गए जेल का दरवाजा खोलकर मच्छर को उसके अंदर डाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब देख रहे हैं।
लोगों ने भी लिए खूब मजे
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर curiosity_circuit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी मजे लिए। एक यूजर ने कमेंट किया- भाई एक बार काटने पर कितनी सजा है। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरी दुनिया का बदला आपने अकेले ही ले लिया, भगवान भला करे। तीसरे यूजर ने लिखा- आखिरी फैसला सीधा उम्रकैद। चौथे यूजर ने लिखा- न FIR न कोर्ट सीधा फैसला और जेल। एक अन्य यूजर ने लिखा- कौन सी धारा में पकड़ा है।b