
BJP Gogo Didi Yojana झारखंड में सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी गोगो दीदी योजना शुरू करेगी जिसमें बालिका के जन्म पर मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि मिलेगी। इसके अलावा फूलो झानो योजना महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इन योजनाओं की घोषणा करेंगे। भाजपा के संकल्प पत्र में इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी होगी।
HighLights
- भाजपा के संकल्प पत्र में होगी योजना की पूरी जानकारी
- इस योजना में मां और बेटी दोनों को लाभ दिया जाएगा
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना प्रारंभ करेगी। इसमें बालिका के जन्म के साथ ही मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि देने का प्रविधान होगा। हालांकि, सम्मान की राशि कितनी होगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। इसकी जानकारी भाजपा के संकल्प पत्र में मिलेगी। इस स्कीम के जरिए भाजपा हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को टक्कर देने की तैयारी में है।
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सितंबर महीने से ही इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर जाएंगे और फार्म भराकर संबंधित कार्यालय में जमा करेंगे।