
कुशीनगर जिले में पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सपा ने नेताओं का नाम भी शामिल है।
कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुशीनगर पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गैंग पर शिकंजा कसा है। वहीं खास बात यह है कि नकली नोटों के मामले में सपा नेता का भी हाथ सामने आया है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड सपा नेता रफी खान समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख से ज्यादा के नकली नोट भी जब्त किए हैं। मामले में सपा नेता के गिरफ्तार होने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने वाली हैं।