
Ghaziabad News यूपी के गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा टैक्स बढ़ाने का विरोध शुरू हो गया है। व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर भी विरोध करना शुरू कर दिया है। साथ ही व्यापारियों ने कहा कि यह सीधे-सीधे हिटलरशाही है। उधर नगर निगम के पूर्व मेयर ने भी बढ़े टैक्स के विरोध में तल्ख प्रतिक्रिया की है। पढ़िए व्यापारियों ने और क्या-क्या कहा है।
HighLights
- गाजियाबाद में टैक्स बढ़ने का विरोध शुरू हुआ।
- व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर भी किया विरोध।
- नगर निगम के पूर्व मेयर ने भी तल्ख प्रतिक्रिया की।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में इकाइयों पर तीन से सात गुना टैक्स बढ़ाने का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व मेयर अशु वर्मा ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नगरवासियों का हित सर्वप्रथम। एक साथ इतना टैक्स नहीं बढ़ा सकते। बढ़े टैक्स का जमकर विरोध हो।
नगर निगम की ओर से औद्योगिक इकाइयों व व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर तीन से सात गुना तक टैक्स बढ़ा दिया गया है। उद्यमियों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने इतना अधिक टैक्स बढ़ाए जाने को लेकर उद्यमी से लेकर व्यापारी तक गुस्से में है।