
CM Yogi in Ghaziabad गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आएंगे। यहां पर घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सीएम 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर आज मतदाताओं को साधेंगे। पढ़ें कौन-कौन सी परियोजनाएं हैं जिनका सीएम लोकार्पण करेंगे।
HighLights
- सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा कार्यक्रम।
- सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने पुख्ता किए सुरक्षा इंतजाम।
- 10 प्रमुख परियोजनाओं लोकार्पण तो 10 का होगा शिलान्यास।
जागरण संवाददता, गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (Ghaziabad seat by-election) से पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घंटाघर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। यहां पर वह 757 करोड़ रुपये की कुल 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर वह मतदाताओं को साधेंगे।
मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) के कार्यक्रम को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में जाम की समस्या न हो, इसके लिए बुधवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।