
Firozabad Crime Update News भाजपा पार्षद पर मंगलवार सुबह टहल रहे थे उसी दौरान तीन हमलावर आए उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली भाजपा पार्षद अली भाेला के पैर में लगी और एक गोली पेट रगड़कर निकल गई। घायल पार्षद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। ट्रॉमा सेंटर में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
HighLights
- मंगलवार सुबह छह बजे लेबर कालोनी फ्लाईओवर की घटना
- पुरानी रंजिश में मुहल्ले के ही कुछ लोगों पर लगाया आरोप
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी के पार्षद पर मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली पैर में लगने से वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली पेट से रगड़ कर निकल गई। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है।
घटना सुबह छह बजे की है। थाना लाइनपार क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में रहने वाले भाजपा पार्षद अलीम भोला प्रतिदिन की तरह टहल रहे थे। फ्लाईओवर पर तीन लोगों ने उन्हें घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे आसपास टहल रहे अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से पार्षद वहीं गिर पड़े।