
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में तीन मैचों में केवल 31 रन बनाने के बाद Rohit Sharma आलोचनाओं के घेरे में हैं। रोहित शर्मा को खराब परफॉर्मेंस की वजह से फैंस संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच उनकी फॉर्म में वापसी को लेकर उन्हें रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के आदेश मिले लेकिन रणजी ट्रॉफी 2025 में मुंबई के लिए पहला मैच खेलने आए रोहित बल्ले से फ्लॉप रहे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ranji Trophy Rohit Sharma Flop Show: रोहित शर्मा 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करते हुए बल्ले से फ्लॉप नजर आए। मुंबई का सामना जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 23 जनवरी से हो रहा है। इस मैच में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए।
8 गेंदों का सामना करते हुए यशस्वी 4 रन बनाकर चलते बने और 19 गेंदों का सामना करते हुए रोहित के बल्ले से केवल 3 रन निकले।
रोहित इस तरह रणजी ट्रॉफी में 10 साल बाद वापसी पर फिसड्डी साबित हुए। उन्होंने इससे पहले साल 2015 में यूपी के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था, जिसमें उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। अब रोहित के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।