
षटतिला एकादशी का दिन बेहद लाभकारी माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस तिथि पर कठिन व्रत रखने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। वहीं इस दिन (Shattila Ekadashi 2025 Date) राशि अनुसार भगवान को उनकी प्रिय वस्तुएं चढ़ाने से जीवन खुशियों से भर जाता है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होती है।
HighLights
- एकादशी वर्ष के प्रमुख व्रतों में से एक है।
- एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
- एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। षटतिला एकादशी का व्रत श्री हरि का आशीर्वाद पाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह माघ महीने के कृष्ण पक्ष के 11वें दिन आता है। इस दिन भक्त कठिन उपवास का पालन करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से मनचाहा फल मिलता है। वहीं, अगर इस दिन (Shattila Ekadashi 2025) भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाएं, तो जीवन के सभी संकटों का नाश होता है, तो चलिए यहां जानते हैं कि श्री हरि को राशि अनुसार क्या चढ़ाना चाहिए?
राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर श्री हरि को खीर का भोग लगाना चाहिए।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर नारायण को बेसन के लड्डू अर्पित करने चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को षटतिला एकादशी पर विष्णु जी को गोपी चंदन अर्पित करना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर नारायण को केले का भोग लगाना चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को षटतिला एकादशी पर नारायण को लाल वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर श्री हरि को पंचामृत अर्पित करना चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग लगाना चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को षटतिला एकादशी पर नारायण को शमी पत्र अर्पित करने चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर भगवान विष्णु को काले तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर विष्णु जी को नारियल अर्पित करना चाहिए।