
इस बार की सर्दी में लोगों ने खुद को बचाने के लिए न जाने कितने जतन किए उन सबकी झलक इस वायरल वीडियो में आपको देखने के मिल जाएगी। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पूरे देश में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अब यह मौसम चंद दिनों का ही मेहमान रह गया है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए कितना कुछ परहेज किया। तरह-तरह के जुगाड़ से खुद को ठंड से बचाया। इस दौरान ठंड से बचने के लिए किसी ने आग का सहारा लिया तो किसी ने ठंडे पानी को ही त्याग दिया। लोगों की उन सभी जद्दोजहद की एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें ठंड से बचने के लिए लोगों के एक से एक अनोखे जुगाड़ को दिखाया गया है।
ठंड से बचने के लिए लोगों ने खूब लगाया दिमाग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक आदमी जलती हुई बाल्टी में रखे पानी को उठाकर अपने सिर पर डाल लेता है, जिसके अंदर पानी होता है। आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जलते हुए चूल्हे पर कड़ाही रखता है फिर उसमें पानी भरकर उसे गरम करता है, जब पानी गरम हो जाता है तब वह उसी कड़ाही में बैठकर एक लोटे से अपने ऊपर पानी डालकर नहाने लगता है। अगले नजारे में तो एक शख्स को जलती हुई लकड़ी पर सोते हुए ही देखा जा सकता है। इसके अलावा एक लड़के को अपने किचन में गैस चूल्हे पर अपने हाथ-पांव को सेंकते हुए आप देख सकते हैं।
वीडियो देखने के बद नहीं रुकेगी आपकी हंसी
आगे का नजारा तो इससे भी ज्यादा मजेदार है, जिसमें एक शख्स को बाथरूम के अंदर नहाते हुए देखा जा सकता है लेकिन वह लड़का अपने शरीर को छोड़कर हर जगह पानी डालते हुए दिख रहा है। शायद ऐसा वह घर वालों को यह बताने के लिए कर रहा है कि आज उसने नहाया है। अगले सीन में एक चचा को ठंड से बचने के लिए एक के ऊपर एक करीब 20-25 कपड़े पहने देखा जा सकता है। अगले वीडियो में तो एक आदमी अपनी बीवी के स्वेटर में ही घुसा दिख रहा है। सबसे आखिरी वीडियो में एक लड़क को ठंडे पानी से नहाने के बाद पागलों की तरह रिएक्ट करते हुए देखा जा सकता है। इन वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @itansh_bhatia नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 60 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा और साढ़े 5 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर एक से एक मजेदार प्रतिक्रिया भी दी है।