
काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। कपल की तरह उनके बच्चे भी काफी लोकप्रिय हैं। लाइमलाइट से दूर होने के बाद भी किसी न किसी इवेंट में काजोल अपने परिवार के साथ स्पॉट हो ही जाती हैं। काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दो पत्ती’ को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। फिल्म में वह पुलिस की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में, काजोल से पूछा कि क्या उन्होंने अपने पति, अभिनेता अजय देवगन से पुलिस की भूमिका निभाने के लिए कुछ टिप्स मांगे हैं, और काजोल ने इस पर शानदार जवाब दिया।
अजय देवगन अपनी सिंघम फिल्मों में पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं और वे जल्द ही अगली पुलिस यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जब कपिल ने काजोल से पूछा कि क्या उन्होंने अजय से कुछ टिप्स मांगे हैं, तो उन्होंने कहा, ” बिलकुल नहीं पूछा। क्योंकि पूरी ट्रेनिंग मैंने दी है उनको सिंघम के लिए। भूल गए?
काजोल और कृति को स्टेज पर बुलाकर कपिल भी खूब मस्ती करते दिखे। उन्होंने घोषणा की, “ एक वो है जिनको मैं कॉलेज टाइम से पसंद करता हूं। और दूसरी वो हैं जो अपने कॉलेज के समय से मुझे पसंद करती हैं।
टीवी एक्टर शहीर शेख भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। ‘दो पत्ती’ के जरिए वे फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। काजोल, कृति और शहीर अभिनीत यह फिल्म 25 अक्तूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फैंस एक बार फिर काजोल को अलग अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं। वहीं, शहीर शेख के फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
काजोल अगली बार दो पत्ती के अलावा महारानी और सरजमीन में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार द ट्रायल और नेटफ्लिक्स इंडिया पर एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज 2 के एक सेगमेंट में देखा गया था।