
Gold Price Cross Rs 80000 per 10 Gram: अब तक के इतिहास में पहली बार सोना 80 हजार रुपये के पार पहुंत गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों और वैश्विक अनिश्चितताओं के साथ-साथ लगातार गिर रहे शेयर बाजार के चलते सोने की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई है.
Gold Rate: धनतेरस-दिवाली पर इस बार सोना खरीदना आसान नहीं होगा. सोना-चांदी खरीदने के लिए आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी. सोने की कीमत ऑल टाइम हाई के आंकड़ें को पार कर चुकी है. दिवाली से पहले ही सोना महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है. अब तक के इतिहास में पहली बार सोना 80 हजार रुपये के पार पहुंत गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों और वैश्विक अनिश्चितताओं के साथ-साथ लगातार गिर रहे शेयर बाजार के चलते सोने की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई है. वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. वहीं ब्रिक्स देशों की ओर से डी-डॉलराइजेशन की दिशा में उठाए गए कदमों ने सोने की मांग को बढ़ावा दिया है.
आपके शहर में सोने की कीमत
शहर का नाम | 24 कैरेट सोने की कीमत |
दिल्ली | 80,220 प्रति 10 ग्राम |
मुंबई | 80,070 प्रति 10 ग्राम |
चेन्नई | 80,070 प्रति 10 ग्राम |
कोलकाता | 80,070 प्रति 10 ग्राम |
लखनऊ | 80,220 प्रति 10 ग्राम |
पटना | 80,120 प्रति 10 ग्राम |
हैदराबाद | 80,070 प्रति 10 ग्राम |