
सार
बरेली के किला थाना क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई। उसके परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विस्तार
बरेली में एक धार्मिक संगठन के पदाधिकारी का चालक दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर ले गया है। घटनाक्रम को लेकर किला थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल है। किला पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।
लड़की के पिता ने किला थाने में चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को अपनी चाची के घर जाने की बात कहकर निकली थी। रास्ते में मिला दूसरे समुदाय का युवक उनकी बेटी को फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी एक धार्मिक संगठन के बड़े पदाधिकारी का चालक है। वह कार से ही उनकी बेटी को अगवा करके ले गया है।
घटना की वजह से एक समुदाय के लोगों में खासी नाराजगी है। बुधवार को सीओ टू ने पदाधिकारी व चालक के घर जाकर भी उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। 27 नवंबर को लड़की की बरात आनी थी। इससे पहले उसके जाने से परिवार हताश है।
मां-बहन भी लापता