
सार
ताज परिसर में स्मारक की दीवारों, छतों पर उगे पौधे हटा दिए गए हैं, पर ताज में प्रवेश करते ही रॉयल गेट पर उगा पौधा एएसआई के दावे की पोल खोल रहा है।
विस्तार
ताजमहल के मुख्य गुंबद की दीवार पर उगे पौधे के विवाद में एएसआई की सफाई आई ही थी कि रॉयल गेट पर पौधा उगने का फोटो सामने आ गया। एएसआई के महानिदेशक ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया था कि ताज परिसर में स्मारक की दीवारों, छतों पर उगे पौधे हटा दिए गए हैं, पर ताज में प्रवेश करते ही रॉयल गेट पर उगा पौधा एएसआई के दावे की पोल खोल रहा है।