ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size SUV सेगमेंट में भी टाटा, महिंद्रा से कंपनियों की ओर से कुछ बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। August 2024 के दौरान Top-5 Mid Size SUV sales की बिक्री कैसी रही है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं।

Mahindra Scorpio

Mid Size SUV सेगमेंट में Mahindra की ओर से Scorpio और Scorpio N को ऑफर किया जाता है। Mahindra की इस एसयूवी को August 2024 में भी सबसे ज्‍यादा ग्राहकों ने खरीदा है। August 2024 के दौरान कंपनी ने स्‍कॉर्पियो की कुल 13787 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल August 2023 में इस एसयूवी की कुल 12237 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।