
EPFO Rule Change कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ अकाउंट से आंशिक निकासी के नियम में बदलाव कर दिया है। अब ईपीएफओ मेंबर्स पीएफ अकाउंट से 1 लाख रुपये तक की निकासी कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि पीएफ अकाउंट से आंशिक निकासी कब-कब निकाल सकते हैं और आंशिक निकासी के लिए क्लेम करने का तरीका क्या है।
HighLights
- आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव हुआ है।
- अब 1 लाख रुपये तक की निकासी कर सकते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने मेंबर्स को कई सुविधा दे रहा है। ईपीएफओ में निवेश करके जहां एक तरफ निवेशक मोटा फंड करने के साथ ही पेंशन (Pension) का लाभ भी पा सकते हैं। इसके अलावा ईपीएफओ मेंबर्स को आंशिक निकासी करने की भी सुविधा देता है। अब ईपीएफओ ने आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव (EPFO Rule Change) किया है।
ईपीएफओ का नया नियम (EPFO New Rule)
ईपीएफओ ने आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी है। मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएफ अकाउंट (PF Account) से आंशिक निकासी की सीमा को बढ़ा दिया। अब ईपीएफओ के सदस्य पीएफ अकाउंट से 50,000 रुपये की जगह 1 लाख रुपये निकाल सकते हैं।