जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोरी से पिता के साथ आए कामगार ने दुष्कर्म किया। वह पीड़िता के भाई की जन्मदिन की पार्टी में आया था। आरोपित किशोरी को ट्यूशन और स्कूल आते जाते रोककर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

एक महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि फरवरी को उनके छोटे बेटे का जन्मदिन था। उनके पति के साथ सहयोगी कामगार साथ में आया था। रात अधिक होने के कारण वह घर में ही रूक गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद पति के साथ दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था।