
अक्षय कुमार सभी जॉनर की फिल्में करना पसंद करते हैं। अब वे एक बार फिर हॉरर कॉमेडी जॉनर में लौट रहे हैं। अभिनेता अब भूत बंगला से सभी को डराने के लिए तैयार हैं। दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म का एलान किया, जिसका शीर्षक है भूत बंगला। इस फिल्म का निर्देशन प्रदर्शन करेंगे। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन 16 साल बाद फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं, ऐसे में अब दर्शक भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, आज हम आपको उन फिल्मों के बताने वाले हैं, जिसके जरिए अक्षय ने लोगों को डराया और खूब हंसाया भी। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि भूत बंगला से पहले अक्षय कुमार किन हॉरर फिल्मों काम कर चुके हैं।
संघर्ष
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं फिल्म संघर्ष की। इसी फिल्म के जरिए अक्षय ने हॉरर की दुनिया में कदम रखा था। 1999 में अक्षय कुमार ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ हॉरर-थ्रिलर फिल्म संघर्ष में अभिनय किया था। इस फिल्म का निर्देशन तनुजा चंद्रा ने किया था और यह एक महत्वपूर्ण फिल्म थी जो दर्शकों को एक नई तरह की हॉरर कहानी प्रस्तुत करती थी। फिल्म में आशुतोष राणा भी नजर आए थे।
जानी दुश्मन
इस लिस्ट में अगली फिल्म है जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी। जानी दुश्मन फिल्म अपने समय की एक प्रमुख मल्टी-स्टारर हॉरर फिल्म थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ मनीषा कोइराला, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सोनू सूद, अरमान कोहली और सनी देओल जैसे प्रमुख अभिनेता भी थे। फिल्म की कहानी मनीषा कोइराला के इर्द गिर्द घूमती है, जो पिछले जन्म में एक इच्छाधारी नागिन होती हैं, लेकिन एक श्राप के कारण वे प्रेमी अरमान कोहली से बिछड़ जाती है। इंसान के रूप में जन्म लेने के बाद उनके साथ उनके दोस्त कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं, जिसमें अभिनेत्री की मौत हो जाती है और फिर वे सभी की जानी दुश्मन बन जाती हैं।
भूल भुलैया
इस लिस्ट में अब बात करते हैं कल्ट क्लासिक हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की। उन्होंने 2007 की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया’ के साथ हॉरर में अपना सफर जारी रखा। उन्होंने इस फिल्म के जरिए लोगों को डराने के साथ खूब हंसाया भी। इस फिल्म में वे मंजुलिका बनी विद्या बालन को मानसिक रूप से ठीक करते हैं।
लक्ष्मी
इस लिस्ट में अगली फिल्म लक्ष्मी है, जो 2020 में रिलीज हुई थी। यह अक्षय की आखिरी हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। यह साउथ फिल्म कंचना की रीमेक थी। इसमें अक्षय के अंदर लक्ष्मी की आत्मा आती है और वह अपने अधूरे काम पूरे करती है, साथ ही अपने दुश्मनों से भी बदला लेती है।