
Monkeypox cases in India देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। मंकीपॉक्स के मामले पर लगाम लगाने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। मंकीपॉक्स से घबराने की जरूरत नहीं है। बस कुछ सावधानी बरतने से आप भी मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने से बच सकते हैं।
HighLights
- 9 सितंबर को देश में पहले मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी।
- 14 अगस्त को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया था।
- मंकीपॉक्स होने पर शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Monkeypox cases in India। देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मामले सामने आ चुका है। दुबई से केरल लौटा एक शख्स संक्रमित मिला है। 38 वर्षीय शख्स का मलप्पुरम जिले में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शख्स में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इससे पहले 9 सितंबर को देश में मंकीपॉक्स के पहले मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति को 8 सितंबर को मंकीपॉक्स के संदेह में आइसोलेशन में रखा गया था।