
भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki भारत में बनी कई कारों का एक्सपोर्ट करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही हैचबैक सेगमेंट की Maruti Swift काे अफ्रीकी बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसमें किस तरह के फीचर्स (Maruti Suzuki Swift CVT) को दिया जा सकता है। भारतीय स्विफ्ट से यह कितनी अलग हो सकती है। आइए जानते हैं।
HighLights
- भारतीय वर्जन के मुकाबले मिल सकता है CVT ट्रांसमिशन
- Maruti Swift अफ्रीकी बाजार में जल्द हो सकती है लॉन्च
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में मई 2024 में ही नई जेनरेशन Maruti Swift को लॉन्च किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस गाड़ी को अफ्रीकी बाजार में भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से भारतीय वर्जन के मुकाबले किस तरह के बदलावों के साथ अफ्रीकी बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अफ्रीका में मिलेगी मेड इन इंडिया Swift
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Made In India Maruti Swift अब जल्द ही अफ्रीकी बाजार में भी लॉन्च हो सकती है। खास बात यह है कि कंपनी के लिए अफ्रीका भी काफी महत्वपूर्ण बाजार है।