
पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण करके हम अपनी श्राद्ध प्रकट करते हैं। लेकिन श्राद्ध न करने से कई परेशानियां भी आपके जीवन में आ सकती हैं।
पितृ पक्ष के दौरान हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं, साथ ही श्राद्ध और तर्पण देकर श्रद्धा प्रकट करते हैं। साल 2024 में 17 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है और 2 अक्तूबर तक श्राद्ध पक्ष रहेगा। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर कोई व्यक्ति पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध नहीं करता, अपने पूर्वजों को तर्पण नहीं देता तो उसके जीवन में क्या परेशानियां आ सकती हैं। पितृदोष के साथ ही ऐसे लोगों को कई अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे।